Edited By Harman, Updated: 14 Feb, 2026 02:15 PM

Chhapra Road Accident : बिहार के सारण जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बेलगाम और अज्ञात चार पहिया वाहन ने 10 साल के एक किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाजार गया था मासूम, घर लौटी लाश
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव निवासी मुन्ना पंडित के 10 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत शनिवार को कुछ निजी काम से रिविलगंज बाजार गया था। वह सड़क किनारे चल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।