Diwali 2025: इस दिवाली इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा और पितरों का आशीर्वाद

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Oct, 2025 08:00 AM

diwali kab ki hai 2025

पूरे देश में Diwali 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। घर-घर सजावट, बाजारों में रौनक और दीयों की चमक से पूरा माहौल रोशन हो उठा है।

Diwali 2025: बिहार समेत पूरे देश में Diwali 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। घर-घर सजावट, बाजारों में रौनक और दीयों की चमक से पूरा माहौल रोशन हो उठा है। दीपावली यानी Deepavali 2025 सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं, ताकि घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहे।

दिवाली की रात इन 5 स्थानों पर दीप जलाना है शुभ

1: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक  | Laxmi aarti | Lakshmi pujan

दिवाली की रात मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। ध्यान रखें कि दीपक पूरी रात जलता रहे — ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

2: पीपल के नीचे दीपक जलाएं | Diwali 2025 | Deepavali 2025

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इस दिन पीपल के नीचे दीपक जलाने से तीनों देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।

3: मंदिर में दीप जलाना न भूलें | Diwali kab hai 2025 | Hanuman jayanti 2025

दिवाली के दिन अपने घर के पास किसी मंदिर में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। खासकर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मंदिर में दीप अर्पित करने से पुण्य और समृद्धि प्राप्त होती है।

4: अंधेरे स्थान पर यम दीप जलाएं

दिवाली की रात किसी सुनसान या अंधेरे स्थान पर एक दीपक जलाना चाहिए। इसे ‘यम दीप’ कहा जाता है। मान्यता है कि इससे पितरों की आत्माओं को प्रकाश मिलता है और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।

5: नदी या तालाब के किनारे दीप जलाएं

यदि संभव हो तो एक दीपक किसी पवित्र नदी या तालाब के किनारे जलाएं। यह दीपक पितरों के नाम का होता है और इससे जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

दिवाली का असली अर्थ

दीपावली का त्योहार हर दिल में उम्मीद, प्रकाश और नई शुरुआत का संदेश लेकर आता है। बिहार के गांवों और शहरों में भी इस दिन घर-घर दीयों की कतारें जलती हैं और लोग मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!