Edited By Ramanjot, Updated: 14 Feb, 2026 11:29 AM

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को खुश करने के लिए तोहफे देना आम है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें अशुभ मानी जाती हैं।
Valentine's Day Gifts : आज दुनिया भर में प्रेम का प्रतीक 'वैलेंटाइन डे' मनाया जाएगा। कपल्स इस दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्तों पहले से प्लानिंग करते हैं और एक-दूसरे को खास तोहफे देते हैं। हालांकि, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ उपहार ऐसे होते हैं जिन्हें देना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये चीजें आपके प्रेम जीवन में तनाव और दूरियां ला सकती हैं।
अगर आप भी अपने पार्टनर को सरप्राइज देने वाले हैं, तो इन वर्जित तोहफों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें:
1. घड़ी (वॉच)
घड़ी को समय बांधने का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घड़ी गिफ्ट करने से पार्टनर की प्रगति रुक सकती है और आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इसे भाग्य पर नकारात्मक असर डालने वाला भी माना गया है।
2. परफ्यूम या खुशबूदार चीजें
मान्यताओं के अनुसार, पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट करना शुभ नहीं होता। कहा जाता है कि जिस तरह परफ्यूम की खुशबू समय के साथ उड़ जाती है, उसी तरह रिश्ते की गर्माहट भी कम हो सकती है और प्रेम संबंध कमजोर पड़ सकते हैं।

3. रुमाल और पेन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रुमाल और पेन का लेन-देन रिश्तों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। रुमाल को दुख और विदाई का प्रतीक माना जाता है, जो प्रेमी जोड़ों के बीच अनबन का कारण बन सकता है।

4. काले रंग के कपड़े या वस्तुएं
हिंदू धर्म में काले रंग का संबंध शनि देव से है। वैलेंटाइन डे जैसा अवसर प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है, ऐसे में काले रंग की चीजें गिफ्ट करने से रिश्ते में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

5. जूते-चप्पल
आमतौर पर लोग फैशन से जुड़ी चीजें गिफ्ट करते हैं, लेकिन जूते या चप्पल गिफ्ट करना वास्तु के हिसाब से वर्जित है। माना जाता है कि इससे पार्टनर के साथ आपके रास्ते अलग हो सकते हैं।
