देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान से नवाजे गए बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2023 10:23 AM

dr shakeel ahmed awarded with best legislator award

Dr. Shakeel Ahmed Khan: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने डॉ. शकील अहमद खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व सम्मान है, जो उनकी मेहनत और लगन की बदौलत उन्हें हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सम्मान ये साबित...

Dr. Shakeel Ahmed Khan: बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान को क्षेत्रीय विकास कार्य में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. खान को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में क्षेत्रीय विकास कार्य में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के साथ ही प्रगतिशील कार्यों के लिए सदन में सबसे ज्यादा आवाज बुलंद करने वाले श्रेणी में भी उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में देश भर के 75 विधायकों को सम्मानित किया गया है।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने डॉ. शकील अहमद खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व सम्मान है, जो उनकी मेहनत और लगन की बदौलत उन्हें हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सम्मान ये साबित करता है कि डॉ. शकील अहमद खान के दिल में जो क्षेत्र के प्रति चिंता और जनता के लिए दर्द है वह दुनिया के लिए अनदेखी नहीं।

डॉ. शकील अहमद खान को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक आनंद शंकर, पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी बधाई दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!