मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, घर में सो रही बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, यह वजह आई सामने! फैली सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2025 11:48 AM

elderly woman sleeping in her house was murdered in muzaffarpur

दरअसल, मामला पारू प्रखंड के देवरिया पंचायत स्थित देवरिया कमिटी हॉल टोला गांव का है। मृतका की पहचान 72 वर्षीय फुलझड़ी देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय महेंद्र साह की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि फुलझड़ी देवी रात करीब 8 बजे खाना खाकर सोने गई थीं।...

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, मामला पारू प्रखंड के देवरिया पंचायत स्थित देवरिया कमिटी हॉल टोला गांव का है। मृतका की पहचान 72 वर्षीय फुलझड़ी देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय महेंद्र साह की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि फुलझड़ी देवी रात करीब 8 बजे खाना खाकर सोने गई थीं। सोते हुए ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पेट में चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

खून से लथपथ पड़ी थी महिला
वहीं सुबह जब वो देर तक नहीं उठी तो परिवार का एक सदस्य दालान पर गया तो वहां का मंजर देख पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। 

पुलिस ने जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई है। कहा जा रहा है कि महिला के नाम 14 कट्ठा जमीन थी, जिसे लेकर बेटों के बीच विवाद था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!