DRI के पूर्व अधिकारी रवींद्र पासवान ने थामा कांग्रेस का दामन, अखिलेश सिंह बोले- इनके आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Apr, 2023 03:58 PM

former dri officer ravindra paswan joined congress

रवींद्र पासवान ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के पहले रविन्द्र पासवान ने पटना हाईकोर्ट स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जैसे-जैसे लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे बिहार की राजनीतिक तपिश भी बढ़ती जा रही है। वहीं नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। बिहार की राजनीति में एक नया रंग देखने को मिला जब रविवार को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारी रहें रवींद्र पासवान ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

PunjabKesari

रविन्द्र पासवान के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूतीः अखिलेश सिंह
रविन्द्र पासवान ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के पहले रविन्द्र पासवान ने पटना हाईकोर्ट स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रविन्द्र पासवान ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सदाकत आश्रम पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण किया। रविन्द्र पासवान नरौली बख्तियारपुर के रहने वाले है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रवींद्र पासवान का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

PunjabKesari

राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" से हुआ प्रभावितः रविन्द्र
वहीं मीडिया से बातचीत में रबिन्द्र पासवान ने कहा कि राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस के जरिए बिहार की सेवा करने का संकल्प लिया और फिर स्वैछिक सेवा यानि वीआरएस लेकर कांग्रेस से जुड़ने को तैयार हो गया। बता दें कि माना जा रहा है कि रवींद्र पासवान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में कांग्रेस को एक बड़ा दलित चेहरा मिलेगा। रवींद्र की पासवान समाज मे काफी मजबूत पकड़ है। ऐसे में इसका भी फायदा पार्टी को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!