Edited By Harman, Updated: 11 Feb, 2026 01:15 PM

Udit Narayan First Wife Controversy : सुरों के सरताज कहे जाने वाले उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उदित नारायण के परिवार ने एक...
Udit Narayan First Wife Controversy : सुरों के सरताज कहे जाने वाले उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उदित नारायण के परिवार ने एक गहरी साजिश के तहत उनका गर्भाशय (Uterus) निकलवा दिया।
साजिश का शिकार हुई रंजना?
शिकायत के अनुसार, यह पूरी घटना साल 1996 की है। रंजना का आरोप है कि उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी जानकारी या सहमति के बिना डॉक्टरों से मिलकर उनका गर्भाशय निकलवा दिया गया। रंजना को इस धोखे का पता तब चला जब काफी समय बाद वह किसी अन्य बीमारी की जांच कराने अस्पताल पहुंचीं।
1984 में हुई थी शादी
रंजना ने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उदित नारायण मुंबई चले गए। रंजना का आरोप है कि कामयाबी मिलने के बाद गायक ने उन्हें भुला दिया और बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली।
महिला थाने पहुंच लगाई न्याय की गुहार
रंजना झा ने वह इस वक्त बीमारी और बेहद आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही हैं। सुपौल महिला थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर जो खिलवाड़ हुआ है, उसके लिए मुझे इंसाफ चाहिए।