हाइवे पर तेज रफ्तार बनी काल… एक टक्कर और खत्म हो गई दो ज़िंदगियां, पसर गया मातम

Edited By Harman, Updated: 14 Feb, 2026 09:21 AM

bihar araria narpatganj highway accident two dead

Bihar Road Accident News : बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस घटना का भयावह मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।

Bihar Road Accident News : बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस घटना का भयावह मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।       

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नरपतगंज-फारबिसगंज हाइवे पर पंचगछिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक सवार युवक और उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि पास के लोग दहल गए। जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थी। सड़क पर खून का सैलाब और बाइक के परखच्चे हादसे की भयावहता चीख-चीख कर बता रहे थे।

मृतक की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के दरगाहीगंज वार्ड नौ निवासी अरुण यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (21) और पटना जिला निवासी मोहम्मद नजाम (50) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉटर्म कराये जाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं घटना ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा दे दिया। चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!