Bihar Diwas पर पटना में किया गया ग्रैंड सेलीब्रेशन...तेजस्वी बोले- बिहार मेरी जान और मेरी पहचान है

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Mar, 2023 04:12 PM

grand celebration done in patna on bihar diwas

वहीं इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताप यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मंत्री विजय चौधरी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम नीतीश ने कई लोगों को सम्मानित किया। इंटर रिजल्ट की चर्चा करते हुए कहा कि लड़कों...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार 22 मार्च को 111 साल का हो गया है। राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

PunjabKesari

बिहार मेरी जान और मेरी पहचान हैः तेजस्वी
वहीं इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताप यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मंत्री विजय चौधरी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम नीतीश ने कई लोगों को सम्मानित किया। इंटर रिजल्ट की चर्चा करते हुए कहा कि लड़कों से बेहतर प्रदर्शन लड़कियों का रहा है। प्रदेश में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस  कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने कहा कि बिहार मेरी जान है बिहार मेरी पहचान है, इसलिए इस राज्य के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। तेजस्वी ने फिर से 20 लाख रोजगार के वादे को दोहराया।

PunjabKesari

बिहार गीत से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
बता दें कि बिहार दिवस कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से हुई। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और लोक गायक सत्येंद्र कुमार संगीत ने अपनी प्रस्तुति दी। जावेद अली के गानों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग दर्शक दीर्घा में बैठें नज़र आए। जावेद अली का क्रेज पटना के युवाओं में गजब का देखा गया। पटना के युवा-युवतियां उनके गानों पर थिरकते नज़र आए। आपको बता दें कि बिहार दिवस 2023 कार्यक्रम  22 मार्च से शुरू हो गया है। 24 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर के कई गायकों का प्रदर्शन पटना के गांधी मैदान सहित कई जगहों पर देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!