बेगूसरायः भूमि विवाद को लेकर होमगार्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या, 6 अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2021 11:23 AM

home guard jawan beaten to death over land dispute

बेगूसराय जिले में भूमि के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में होमगार्ड के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मोहनपुर गांव में सोमवार की रात भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में होमगार्ड के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान 50 वर्षीय राम लूटन सिंह के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!