मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा! दीपक की लौ से घर में लगी भयानक आग.....5 लोग झुलसे; मची चीख-पुकार

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2025 12:18 PM

in muzaffarpur a lamp s flame ignites a house 5 people are burned

बिहार के मुजफ्फरपुर में आज यानी शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं इस खौफनाक हादसे में परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज यानी शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं इस खौफनाक हादसे में परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना काज़ी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर वार्ड संख्या 8 का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग सुबह तीन बजे गहरी नींद में सो रहे थे तभी एकदम से घर में अचानक आग लग गई। वहीं इस घटना में 5 लोग बुरी तरह आग की चपेट में आ गए जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे में घर का सारा समान जेवरात, कपड़े, जरूरी कागजात सब जलकर राख हो गए है। बताया जा रहा है कि दीपक की लौ से घर में आग लगी है। वहीं आग फैलते-फैलते पूरे घर में लग गई है। इस हादसे की चपेट में 5 लोग आ गए।

इधर आग लगने की जानकारी मिलते ही पड़ोस के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया।  साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!