Road Accident : भयानक सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, सदमे में परिवार

Edited By Harman, Updated: 12 Mar, 2026 03:43 PM

jamui road accident teacher died

Road Accident : बिहार के जमुई जिले गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीपीएससी से नियुक्त शिक्षिका की मौत हो गई। लिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।

Road Accident : बिहार के जमुई जिले गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीपीएससी से नियुक्त शिक्षिका की मौत हो गई। लिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सोनो थाना क्षेत्र भीठरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के टिहिया गांव निवासी संजय सिंह की पुत्री शिवानी कुमारी (29) के रूप में हुई है। वह बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त शिक्षिका थीं और हाल ही में लखीसराय जिले के बड़हिया क्षेत्र में पदस्थापित हुई थीं। 

परिजनों के अनुसार, शिवानी बुधवार को अपने मायके आई थीं और गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ससुराल लौटने के लिये ऑटो से झाझा रेलवे स्टेशन जा रही थीं, तभी भीठरा गांव के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कारर्वाई शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिये जांच कर रही है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!