Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Nov, 2025 02:24 PM

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री(बिहार) नीतीश कुमार होंगे।विपक्ष पर निशाना साधते हुए जीतन राम मांझी (Jitan Ram...
Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री(बिहार) नीतीश कुमार होंगे।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा,"उन्हें(विपक्ष) जनादेश स्वीकार करना चाहिए। वे लोग(विपक्ष के नेता) अपनी गलतियों की बात नहीं करते हैं। वे EVM और अन्य चीजों पर दोष डालते हैं... यह सब बहानेबाजी है। इसका कोई मतलब नहीं है। 202 सीटें NDA को मिली हैं... वे(विपक्ष) लोग कभी SIR की बात करते हैं तो कभी कुछ और बोलते हैं।"
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 202 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन को 35 सीट से संतोष करना पड़ा। महागठबंधन में कांग्रेस, राजद, तीन वाम दल और वीआईपी घटक दल हैं। वहीं, कांग्रेस नेतृत्व ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद जारी है।