Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा की रात Supermoon का दुर्लभ योग, ग्रहण को लेकर जानें पूरी सच्चाई

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Nov, 2025 08:16 PM

kartik purnima 2025 supermoon

हिंदू पंचांग के अनुसार, कातिर्क मास (Kartik Maas) का पूर्णिमा पर्व धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। इस दिन स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व होता है।

Kartik Purnima 2025 Supermoon: हिंदू पंचांग के अनुसार, कातिर्क मास (Kartik Maas) का पूर्णिमा पर्व धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। इस दिन स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व होता है। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल है — क्या कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा (Chandra Grahan Today)? आइए जानते हैं पूरा अपडेट।

कल दिखेगा सबसे बड़ा Supermoon

Kartik Purnima 2025 की रात आकाश में चंद्रमा बेहद चमकदार और बड़ा दिखाई देगा। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 5:29 बजे (5:29 PM) रहेगा। धरती के चंद्रमा के अधिक करीब आने से इसका आकार सामान्य दिनों से बड़ा दिखेगा, जिसे Supermoon कहा जाता है।

क्या कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण?

कई लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या आज या कल चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा। तो आपको बता दें कि 2025 में लगने वाले सभी ग्रहण (Eclipses 2025) अब समाप्त हो चुके हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर कोई चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा।

धार्मिक दृष्टि से शुभ योग

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। यह दिन पुण्य फल देने वाला माना जाता है।
  • चंद्र ग्रहण न होने की वजह से इस साल लोग बिना किसी बाधा के पूजा, कथा और दीपदान कर सकेंगे।

2025 में कब-कब लगे थे ग्रहण

साल 2025 में कुल चार ग्रहण (4 Eclipses 2025) लगे थे — दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण।

  • 13 मार्च 2025 – पूर्ण चंद्र ग्रहण (1 घंटा 4 मिनट)
  • 29 मार्च 2025 – आंशिक सूर्य ग्रहण (3 घंटा 25 मिनट)
  • 7 सितंबर 2025 – पूर्ण चंद्र ग्रहण (1 घंटा 5 मिनट)
  • 21 सितंबर 2025 – आंशिक सूर्य ग्रहण (4 घंटा 24 मिनट)

इनके बाद वर्ष 2025 में अब कोई ग्रहण नहीं रहेगा।

2026 में कब लगेंगे ग्रहण?

अगले वर्ष यानी 2026 में चार ग्रहण (Eclipses 2026) लगेंगे —

  •  17 फरवरी 2026 – सूर्य ग्रहण
  • 3 मार्च 2026 – चंद्र ग्रहण
  • 12 अगस्त 2026 – सूर्य ग्रहण (श्रावण अमावस्या)
  • 28 अगस्त 2026 – चंद्र ग्रहण (सावन पूर्णिमा)

अगर आप आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर चंद्र ग्रहण देखने की उम्मीद कर रहे थे, तो ऐसा नहीं होगा। हाँ, Supermoon 2025 का नजारा जरूर देखने लायक रहेगा — जब आसमान में सबसे चमकीला और बड़ा चंद्रमा नजर आएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!