Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 07 Mar, 2026 04:42 PM

वैश्विक बाजार में जारी तनाव और निवेशकों की गतिविधियों के कारण चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Silver Price Today : वैश्विक बाजार में जारी तनाव और निवेशकों की गतिविधियों के कारण चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात और मुनाफावसूली के चलते सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि वायदा बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली।
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमत घटकर करीब 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के वायदा भाव में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 2,68,569 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,68,285 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है स्थिति
वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर करीब 83.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है। इससे घरेलू बाजार में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बता दें कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को चांदी का भाव करीब 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।
IBJA के अनुसार चांदी का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।
- सुबह के समय चांदी लगभग 2,64,212 रुपये प्रति किलो थी
- दोपहर तक यह घटकर करीब 2,63,310 रुपये प्रति किलो हो गई
- बाजार बंद होने तक कीमत और गिरकर करीब 2,60,273 रुपये प्रति किलो रह गई
बिहार के शहरों में चांदी का ताजा भाव
राज्य के ज्वेलरी बाजार में चांदी की कीमत शहर के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। आज प्रमुख शहरों में अनुमानित रेट इस प्रकार हैं:
पटना
- 10 ग्राम: ₹2,850
- 100 ग्राम: ₹28,500
- 1 किलो: ₹2,85,000
मुजफ्फरपुर
- 10 ग्राम: लगभग ₹2,840
- 100 ग्राम: लगभग ₹28,400
- 1 किलो: लगभग ₹2,84,000
भागलपुर
- 10 ग्राम: लगभग ₹2,845
- 100 ग्राम: लगभग ₹28,450
- 1 किलो: लगभग ₹2,84,500
गया
- 10 ग्राम: लगभग ₹2,840
- 100 ग्राम: लगभग ₹28,400
- 1 किलो: लगभग ₹2,84,000
पिछले कारोबारी दिन क्या हुआ
पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। सर्राफा बाजार में मुनाफावसूली के कारण चांदी का भाव करीब 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत करीब 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।