Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Nov, 2025 04:10 PM

Bihar Government Formation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने बुधवार को होने वाली पार्टी की बिहार इकाई के विधायक दल की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने केंद्रीय...
Bihar Government Formation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने बुधवार को होने वाली पार्टी की बिहार इकाई के विधायक दल की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 202 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है, जिनमें भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने नव निर्वाचित 89 विधायकों और विधान परिषद के 21 सदस्यों को बुधवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी है।
बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल करेंगे। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।