Chhath Geet: छठ पर्व के मंत्रमुग्ध कर देने वाले ये गीत, फटाफट अपनी प्ले लिस्ट में करें शामिल!

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Oct, 2025 06:47 AM

khesari lal yadav new chhath song

छठ पूजा (Chhath Puja 2025) केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, भक्ति और परंपरा की गहराई को दर्शाने वाला महापर्व है।

Chhath Geet: छठ पूजा (Chhath Puja 2025) केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, भक्ति और परंपरा की गहराई को दर्शाने वाला महापर्व है। इस दौरान सूर्य देव और छठी माई की आराधना के साथ पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह त्योहार सबसे बड़े जनआस्था पर्व के रूप में मनाया जाता है।

नदियों और तालाबों के किनारे दीपों की रोशनी जगमगाने लगती है, घरों में पकवानों की खुशबू फैल जाती है और हर ओर छठी माई के गीतों की गूंज सुनाई देती है। बाहर काम करने वाले लोग भी इन दिनों किसी भी कीमत पर घर लौटने की कोशिश करते हैं।

36 घंटे का निर्जला व्रत, डूबते और उगते सूर्य की होती है पूजा

व्रतधारी महिलाएं छठ महापर्व में कठोर निर्जला उपवास रखती हैं। वे अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना करती हैं। छठ पूजा ही एकमात्र पर्व है जिसमें डूबते सूर्य और उगते सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है।
यह पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

चार दिन का यह त्योहार क्रमशः नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है।

छठ के गीतों की धूम: शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी, पवन सिंह और खेसारी लाल ने रचाई भक्ति की महफिल

पवन सिंह और सोनू निगम का गाना 

 

हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी और मैथिली गायकों ने छठ महापर्व के लिए कई नए गीत जारी किए हैं। इन गीतों में शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, और प्रियंका सिंह जैसे लोकप्रिय गायकों की आवाज गूंज रही है। Spotify, JioSaavn, Gaana और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इन गानों को खूब सुना जा रहा है।

‘केरवा जे फरेला घेघवा से’ से लेकर ‘पहले पहले छठ कैनी’ तक गूंजे भक्ति रस के गीत


लोकप्रिय गीतों की बात करें तो

  • ‘केरवा जे फरेला घेघवा से’
  • ‘पहले पहले छठ कैनी’ (शारदा सिन्हा)
  • ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ (पवन सिंह)
  • और ‘उग हो दीनानाथ’ (प्रियंका सिंह)

जैसे गानों ने इस बार भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब धूम मचा रखी है।

प्रियंका सिंह के ऑफिशियल चैनल पर जारी ‘उग हो दीनानाथ’ गीत को कुछ ही दिनों में 60 हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं।

अपनी छठ प्लेलिस्ट बनाएं, घर को बनाएं भक्ति और उमंग से भरपूर

अगर आपके घर में भी छठ पूजा की तैयारी चल रही है, तो अपनी Chhath Song Playlist में इन गानों को जरूर शामिल करें। इन गीतों को बजाते ही माहौल भक्तिमय और ऊर्जा से भर जाएगा।

जोड़े जोड़े फलवा

सवा लाख के साड़ी भिजे

शारदा सिन्हा का पहिले पहिल छठी मैया 

कांच ही बाँस के बहंगिया

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!