बिन ब्याही मां बनी बेटी तो पिता और चाचा ने कर दी हत्या...नवजात को पुल के नीचे फेंका, रूह कंपा देने वाली साजिश का पर्दाफाश

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2026 12:39 PM

daughter became mother without marriage her father and uncle murdered her

'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसव के बाद अस्पताल से घर ले जाकर पिता और चाचा ने ही 20 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए प्रेमी ने नवजात को पुल के नीचे फेंक दिया था।

Bihar Crime : बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती की मौत मामले को पुलिस ने 10 दिनों बाद सुलझा लिया है। जिसे पहले प्रसव के दौरान हुई मौत समझा जा रहा था, वह दरअसल 'ऑनर किलिंग' का एक खौफनाक मामला निकला। लोक-लाज के डर से सगे पिता और चाचा ने मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता, चाचा और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

अस्पताल से शुरू हुआ मौत का खेल 
घटनाक्रम की शुरुआत 13 फरवरी की रात हुई, जब युवती को प्रसव पीड़ा के बाद उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। यहीं से हत्या की साजिश रची गई। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा लेने के बजाय निजी वाहन से ले जाने की बात कही, लेकिन वे उसे अस्पताल ले जाने के बजाय घर ले गए और उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-  घर में अकेली सो रही थी युवती, देर रात घर में घुसा दरिंदा, मुंह में फेविकोल डालकर जबरदस्ती करने लगा....

साक्ष्य छिपाने की कोशिश और पुलिस की कार्रवाई 
आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से भागलपुर के महादेवपुर गंगा घाट ले जाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नवगछिया के पास से शव बरामद कर लिया। शुरुआत में पिता अम्बेद भारती पुलिस को गुमराह करते रहे और अपनी बेटी के प्रेमी रिशु कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी तक नहीं थी। 

वैज्ञानिक जांच से खुला राज 
उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। 20 फरवरी को पुलिस ने प्रेमी रिशु राज को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसने ही नवजात बच्ची को एक थैले में भरकर एनएच-106 स्थित पुल के नीचे फेंक दिया था। रिशु ने पुलिस को बताया कि युवती की हत्या उसके परिजनों ने ही की है। एसडीपीओ ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ के बाद पिता अम्बेद भारती और चाचा तपेश यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ऑनर किलिंग के इस मामले में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। तीनों मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!