खुशियों के बीच खून-खराबा: बारात में नाच के दौरान 24 वर्षीय युवक की हत्या, करीबी दोस्त ने ही बरसाई गोलियां

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Feb, 2026 11:50 AM

a 24 year old man was murdered during a dance at a wedding procession

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में शादी समारोह के दौरान नाच को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय वीर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक का करीबी मित्र बताया जा रहा है, जो वारदात के बाद फरार हो गया। मौके से खोखा,...

Rohtas Murder : बिहार में रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह के दौरान आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ढोढनडीह गांव निवासी मिथिलेश सिंह की पुत्री की शादी थी। शुक्रवार की शाम बिहिया (भोजपुर) के यादवपुर से बारात आई थी। शादी समारोह में नाच का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान ढोढनडीह गांव निवासी वीर बहादुर सिंह (24) मंच पर नाचने वाली के साथ नाचने पहुंचा। इस समय उसका एक करीबी मित्र भी मंच पर चढ़ गया, जिसे वीर बहादुर ने मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और वीर बहादुर सिंह के मित्र ने तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने से वीर बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसी स्कूल बस, सोते हुए 2 मासूमों की मौत; मां की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया

मोबाइल फोन और एक खोखा बरामद
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मौके से मंच के आसपास बिखरा नोट, मृतक का मोबाइल फोन और एक खोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। गोली चलाने वाला मृतक का करीबी मित्र बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला ( एफएसएल) टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!