बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या! गेहूं के खेत से मिला 22 वर्षीय युवक का शव, फैली सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2026 11:21 AM

lured to a birthday party and then murdered body of 22 year old man was found

पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गेहूं के खेत से 22 वर्षीय युवक रितिक राज का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने दोस्तों पर बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि साथ मौजूद दोस्त ने नीलगाय से...

Bihar Crime : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे छौराहा पोखरा के समीप गेहूं के खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठइया बिशनपुरवा वार्ड संख्या- 7 निवासी राकेश सिंह के पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज (22) के रूप में हुई है। 

गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप
मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि विवेक पटेल और अमित सिंह बर्थडे पार्टी के बहाने रितिक को घर से बुलाकर ले गए और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने गोली मारकर हत्या किये जाने का दावा किया है। वहीं रितिक के साथ बाइक पर मौजूद दोस्त विवेक पटेल ने पुलिस को बताया कि नीलगाय से टकराने के कारण सड़क हादसे में रितिक की मौत हुई, जबकि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। सदर एसडीपीओ- वन विवेक दीप ने बताया कि दोस्त का बयान दर्ज किया गया है और प्रथम द्दष्ट्या मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!