Edited By Harman, Updated: 11 Mar, 2026 01:48 PM

Bihar Crime News : बिहार के पटना से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दवा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। दवा व्यापारी ने अपने करंट बैंक अकाउंट को साइबर ठगों को किराए...
Bihar Crime News : बिहार के पटना से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दवा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। दवा व्यापारी ने अपने करंट बैंक अकाउंट को साइबर ठगों को किराए पर दे दिया, जिसका इस्तेमाल ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था।
कमीशन के चक्कर में फंसा व्यापारी
मिली जानकारी के अनुसार, दवा व्यापारी की पहचान अनिल कुमार के रुप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अनिल के खाते में सिर्फ एक हफ्ते के भीतर 81 लाख रुपये पैसों का लेनदेन हुआ है। इस अवैध काम के एवज में व्यापारी को 16.20 लाख रुपये बतौर कमीशन मिले थे। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि इस अकाउंट के जरिए दिल्ली और हरियाणा सहित चार राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है।
पुलिस पूछताछ में दवा व्यापारी अनिल कुमार पैसों के स्रोत को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका। पुलिस अब इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने में जुटी हुई है।साइबर पुलिस ने व्यापारियों और आम जनता को आगाह किया है कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम या क्रेडेंशियल्स साझा करना भारी पड़ सकता है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि खाते से होने वाले किसी भी अवैध लेन-देन की प्राथमिक जिम्मेदारी खाताधारक की होगी और उन्हें कानूनी कार्रवाई के साथ जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है।