Edited By Harman, Updated: 12 Mar, 2026 09:21 AM

PM Kisan 22nd Installment : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। मीडिया...
PM Kisan 22nd Installment : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान 22वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया जा सकता है। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं।
बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों के खाते में आएंगे पैसे
बिहार के 73 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
सालाना ₹6,000 की मदद
इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए तीन समान किस्तों—₹2,000-₹2,000 में दी जाती है।
कैसे मिलता है लाभ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 से लागू है। इसमें हर पंजीकृत किसान परिवार को सालाना ₹6,000 दिए जाते हैं। यह राशि चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन किस्तों में भेजी जाती है।
इस कारण रुक सकती है आपकी किस्त
.e-KYC अधूरी होना
.आधार से बैंक खाता लिंक न होना
.DBT (Direct Benefit Transfer) बंद होना
.भू-सत्यापन न होना
वहीं कई मामलों में नाम की स्पेलिंग, खाता नंबर, जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि जैसी छोटी गलतियों के कारण भी भुगतान रोक दिया जाता है। किसान PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिससे पता चल जाता है कि किस्त क्यों रुकी है।
पीएम किसान (PM Kisan) का स्टेटस कैसे देखें:-
.पीएम किसान की वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in/पर जाएं।
.नो योर स्टेटस टैब पर क्लिक करें।
.रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। Get data पर क्लिक करें। अब आपको स्टेटस दिख जाएगा।
जानें पिछली किस्तें कब-कब आईं?
इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को और 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। वहीं 21वीं 19 नवंबर 2025 किस्त जारी की गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से PM इस किस्त को डिजिटल तरीके से जारी की। सरकार ने करीब 18,000 करोड़ रुपये देशभर के 9 करोड़ पात्र किसानों के खाते में भेजे।