8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, भूलकर भी न करें ये गलती

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2026 05:46 PM

8th pay commission scam

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन संबंधीसरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन संबंधी आधिकारिक सूचनाएं केवल सरकारी वेबसाइट पर आती हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। आधिकारिक सूचनाएं केवल सरकारी वेबसाइट पर आती हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने...

8th pay commission Scam: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को निशाना बनाने के लिए साइबर अपराधियों ने अब 'वेतन आयोग' और 'एरियर' का नया जाल बुना है। ठग व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आकर्षक मैसेज भेजकर डेटा चोरी और बैंक खाते साफ करने की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार और गृह विभाग ने कड़ी एडवाइजरी जारी कर जनता को आगाह किया है कि एक अनजान लिंक पर क्लिक करना आपकी उम्र भर की कमाई पर भारी पड़ सकता है। 

कैसे बुना जा रहा है ठगी का जाल? 

अपराधी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजकर दावा करते हैं कि एक विशेष APK (Android Package Kit) फाइल के जरिए नई सैलरी, बढ़ी हुई पेंशन या एरियर की गणना तुरंत की जा सकती है। एरियर के लालच में जैसे ही कोई यूजर इस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है, उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है। 

APK फाइल: मोबाइल में छिपा 'डिजिटल डकैत' 

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह फाइल असल में एक मैलवेयर (Malware) है। इंस्टॉल होते ही यह फाइल निम्नलिखित जानकारी चुरा लेती है: 

  • बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड और पिन। 
  • मैसेज और ओटीपी (OTP) का एक्सेस। 
  • निजी फोटो, कॉन्टैक्ट्स और अन्य संवेदनशील डेटा। 

ठग इस जानकारी का उपयोग कर बिना किसी भनक के बैंक खातों से मोटी रकम उड़ा लेते हैं। 

केंद्र सरकार की सख्त एडवाइजरी 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन आयोग या पेंशन से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के लिए कोई भी सरकारी विभाग WhatsApp या APK फाइल नहीं भेजता है। गृह विभाग का कहना है कि वेतन और पेंशन से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइटों पर ही जारी की जाती हैं। किसी भी अनवेरिफाइड सोर्स से ऐप डाउनलोड करना आपके वित्तीय सुरक्षा के लिए घातक हो सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!