Heavy Rain Alert: बिहार के इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, 24 सितंबर तक वज्रपात-आंधी की संभावना, अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Sep, 2025 04:07 PM

rain alert heavy rain warning in these districts of bihar

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कैमूर, रोहतास, गया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा और नवादा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा गया,...

Heavy Rain Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है, जिससे राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और करीब 11 बजे से रुक- रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 

कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कैमूर, रोहतास, गया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा और नवादा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के ऊपर दक्षिण- पश्चिम मानसून की वापसी रेखा सक्रिय है, जिससे अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 

उत्तर- पश्चिम और उत्तर- मध्य बिहार में पूर्वी नमी युक्त हवायें भी सक्रिय हैं, जो बारिश की स्थिति को और मजबूत कर रही हैं। राज्य में 19 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर- मध्य और उत्तर- पूर्व बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 20 से 24 सितंबर तक बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रहेगी। आगामी पांच दिनों 19 से 24 सितंबर तक वज्रपात और आंधी की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 22 से 24 सितंबर तक दक्षिण और दक्षिण- मध्य जिलों में वज्रपात की आशंका अधिक रहेगी। इस दौरान तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन 22 सितंबर के बाद कुछ क्षेत्रों में तापमान 32- 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!