एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर गया में समीक्षा बैठक, खिलाड़ियों के लिए उत्तम व्यवस्था के दिए गए निर्देश

Edited By Harman, Updated: 19 Oct, 2024 01:53 PM

review meeting in gaya regarding asian women s hockey championship

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 का आयोजन राजगीर के नव विकसित हॉकी स्टेडियम में होने जा रहा है। 11 से 20 नवंबर तक होने वाली इस खेल प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों ने गया में समीक्षा बैठक की। मगध प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस...

गया: एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 का आयोजन राजगीर के नव विकसित हॉकी स्टेडियम में होने जा रहा है। 11 से 20 नवंबर तक होने वाली इस खेल प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों ने गया में समीक्षा बैठक की। मगध प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस महानिरीक्षक मगध रेंज क्षत्रनील सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मगध आयुक्त खिलाड़ियों की सुख सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

खिलाड़ियों के लिए दिए उत्तम व्यवस्था के निर्देश
मगध आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था का प्रबंध किया जाए। साथ ही स्टेडियम तक आने जाने के लिए लग्जरी वाहनों को तैयार रखने का निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल हयात पैलेस, बोधगया और द बुद्धा रिसॉर्ट, गया में बंदोबस्त किए गए हैं।

गौरतलब हो कि 11 से 20 नवंबर तक राजगृह में रोजाना शाम तीन बजे से साढ़े सात बजे तक तीन मैच होंगे। हर दिन का अंतिम मैच भारत व अन्य देश से होगा। मैच में भारत के अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, जापान व मलेशिया की टीमें खेलेंगी। इनमें चार देश बौद्ध धर्मावलंबी हैं। उनके लिए राजगृह मुस्लिमों का मक्का-मदीना के समान ही माननीय है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी 5, तो विदेशी टीमें 8 नवंबर तक राजगृह आ जाएंगी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बने हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जा रहा है।। पहले से बिछाया गया टर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर के  अनुरूप नहीं था। जिस कारण टर्फ को बदला जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!