Edited By Ramanjot, Updated: 15 Apr, 2026 05:18 PM
#JusticeForRinku #BreakingNews #Investigation #BiharNews #VikasVaibhav
बेगूसराय के चर्चित रिंकू कुमारी मौत मामले में पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने स्थानीय पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए इस केस की निगरानी में नए सिरे से...
बेगूसराय: बेगूसराय के चर्चित रिंकू कुमारी मौत मामले में पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने स्थानीय पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए इस केस की निगरानी में नए सिरे से जांच का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी विकास वैभव को सौंपी है, जो अपने आप में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है। दरअसल, साल दो हजार इकीस में रिंकू कुमारी की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे पुलिस ने आत्महत्या मानकर केस बंद कर दिया था। लेकिन मृतका की बेटी तेजस्विनी ने इसे हत्या बताते हुए लगातार न्याय की लड़ाई लड़ी और हाईकोर्ट में साक्ष्य पेश किए,,,