Road Accident : बेकाबू ट्रक की टक्कर से उड़े ऑटो के परखच्चे, खून से सन गई सड़क... 3 की मौत;5 घायल

Edited By Harman, Updated: 07 Feb, 2026 09:56 AM

rohtas road accident truck auto collision two died six injured

Bihar Road Accident News : बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। वहीं...

Bihar Road Accident News : बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के खरारी गांव के पास की है। मृतकों की पहचान भगवलिया निवासी सरोज बैठा और महेंद्र पासवान के रूप में हुई है। हादसे में एक महिला की भी जान गई।हादसे का शिकार हुए सभी लोग पेशे से मजदूर थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ये सभी एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम पूरा कर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो खरारी गांव के समीप पहुँचा, तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान ही सरोज बैठा, महेंद्र पासवान और महिला ने दम तोड़ दिया।

घायलों की हालत गंभीर

इस हादसे में रामसागर साव, मोहन साव, पिंटू यादव सहित दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। सभी का इलाज जारी है । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!