Edited By Harman, Updated: 23 Feb, 2026 02:08 PM

Bihar News : बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती अपने मंगेतर के पेशे और उसके एक वीडियो को देखने के बाद गहरे सदमे में थी। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया।
Bihar News : बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती अपने के पेशे और उसके एक वीडियो को देखने के बाद गहरे सदमे में थी। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया।
मंगेतर के डांस वीडियो को देखकर पार्वती ने दी जान
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हशहरी गांव की है। मृतक युवती की पहचान पार्वती कुमारी के रुप में हुई है। पार्वती का प्रेम-प्रसंग गांव के ही पांडव कुमार के साथ करीब डेढ़ साल से चल रहा था। शुरुआत में पारिवारिक विरोध के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे और इसी साल अगस्त में दोनों का विवाह तय हुआ था। मृतका के भाई गणेश कुमार के अनुसार, पांडव कुमार शादियों और विभिन्न कार्यक्रमों में 'लौंडा डांस' (पुरुषों का महिला वेश धारण कर डांस करना) करता था। हाल ही में पार्वती को उसके डांस का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें मिलीं। परिजनों का दावा है कि अपने होने वाले पति को लड़की के वेश में डांस करते देख पार्वती को अच्छा नहीं लगा। उसे इस बात से गहरा धक्का लगा और वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थी।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो पार्वती को फंदे से लटकता पाया। सूचना पर बनमा इटहरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फंदे, सीढ़ी और अन्य चीजें एकत्रित किए हैं। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग के अलावा हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।