होली में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, मार्च में इन रूटों पर दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Feb, 2026 10:15 AM

holi special trains will run on these routes in march see the full schedule

Holi Special Trains: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट, सोगरिया-दानापुर, डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर रूट पर विशेष...

Holi Special Trains:  होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल (छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते)- गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 

वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन गोरखपुर-थावे-सीवान-छपरा-सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी। चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल- गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सहरसा से 13.20 से बजे खुलकर 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। 

वापसी में गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से 15.00 बजे खुलकर 18.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज एवं बनमंखी स्टेशनों पर रूकेगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल - गाड़ी संख्या 09803 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 01.03.2026 को सोगरिया से 23.10 से बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 03.03.2026 को दानापुर से 01.15 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। 

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी सहित अन्य प्रमुख स्टेशन पर रूकेगी। चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03035/03036 डानकुनी-पटना-डानकुनी स्पेशल - गाड़ी संख्या 03035 डानकुनी-पटना स्पेशल 27.02.2026 एवं 04.03.2026 को डानकुनी से 00.30 से बजे खुलकर 14.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03036 पटना-डानकुनी स्पेशल 27.02.2026 एवं 04.03.2026 को पटना से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.00 बजे डानकुनी पहुंचेगी। 

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल - गाड़ी संख्या 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26.02.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को गोमतीनगर से 18.55 से बजे खुलकर शनिवार को 03.30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल 28.02.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से 11.15 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया के रास्ते किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!