संजय झा ने पूजा-अर्चना कर सिमरिया धाम के विकास का किया कार्यारंभ, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Edited By Nitika, Updated: 07 Jun, 2023 02:07 PM

sanjay jha started the development work of simariya dham

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित पावन सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग की योजना का आज विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यारंभ किया।

 

पटनाः बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित पावन सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग की योजना का आज विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यारंभ किया। साथ ही स्थल निरीक्षण कर योजना को निर्धारित समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

जल संसाधन मंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज बेगूसराय जिला अंतर्गत सिमरिया में गंगा तट पर स्थित मुक्तिधाम (अंतिम संस्कार स्थल) का निरीक्षण किया और यहां सुविधाओं के विकास के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बेगूसराय के जिलाधिकारी और जल संसाधन विभाग, बिहार के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

PunjabKesari

बता दें कि हरिद्वार के हरकी पौड़ी धाम के तर्ज पर बिहार में भी बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार ने आज सिमरिया धाम पर सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।

PunjabKesari
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!