तालाब के किनारे खेल रही थी 4 साल की मासूम, तभी फिसला पैर; डूबने से दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2026 05:22 PM

saran girl dies after falling into a pond

बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में गिर कर एक बच्ची की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Chhapra News : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में गिर कर एक बच्ची की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहड़ी गांव निवासी विक्रम कुमार साह की पुत्री आयुषी कुमारी (04) गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ तालाब के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब आयुषी बहुत देर तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसके साथ खेल रहे बच्चों से जब पूछताछ की तो बच्चों ने उसके तालाब में गिरने की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उसके बाद परिजन उक्त तालाब के पास पहुंचे, जहां उन्होंने आयुषी का शव तालाब में तैरता हुआ पाया। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमाटर्म के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!