प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने जनसुराज को छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

Edited By Harman, Updated: 24 Feb, 2026 11:01 AM

shankar swaroop ram joins congress from jansuraj prashant kishor

प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम ने कांग्रेस पार्टी में वापसी कर ली है। मंगलवार को पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'सदाकत आश्रम' में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पटना : प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम ने कांग्रेस पार्टी में वापसी कर ली है। मंगलवार को पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'सदाकत आश्रम' में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजेश राम की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश राम की उपस्थिति में शंकर स्वरूप राम ने विधिवत रूप से पार्टी का झंडा थामा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस की नीतियों में अपनी आस्था जताई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शंकर स्वरूप राम ने इसे अपनी घर वापसी करार दिया। उन्होंने कहा,"मेरी विचारधारा हमेशा से कांग्रेस के करीब रही है। अब मैं कांग्रेस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगा।" वहीं, राजेश राम ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि शंकर स्वरूप राम के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ आने वाले चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

बता दें कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी बुरी तरह हारी थी। एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़े शंकर स्वरुप पासवान को 4803 वोट और तीसरा स्थान हासिल हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!