Shardiya Navratri 2025: Trendy Mehndi Designs से निखरेगा आपका Traditional Look

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Sep, 2025 12:24 PM

shardiya navratri 2025 trendy mehndi designs

शारदीय नवरात्रि का पर्व अब करीब है और महिलाएं इस मौके पर अपने लुक को खास बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।

Shardiya Navratri 2025:शारदीय नवरात्रि का पर्व अब करीब है और महिलाएं इस मौके पर अपने लुक को खास बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। पारंपरिक परिधान, गहने और मेकअप तो ज़रूरी हैं ही, लेकिन अगर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन सजी हो, तो आकर्षण और बढ़ जाता है।

PunjabKesari

अक्सर आखिरी समय पर सही मेहंदी डिज़ाइन ढूंढना मुश्किल हो जाता है, इसलिए बेहतर यही है कि अभी से कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत डिज़ाइन सेव कर ली जाएं। इस नवरात्रि महिलाएं अपने हाथों पर मां दुर्गा के नौ स्वरूप, शुभ नवरात्रि की लिखावट या डांडिया नाइट की झलक भी दिखा सकती हैं।

पारंपरिक और ट्रेंडी डिज़ाइन्स के विकल्प | Beautiful front hand mehndi design

PunjabKesari

हथेली पर माता रानी की झलक वाली मेहंदी नवरात्रि के पावन अवसर के लिए परफेक्ट रहेगी। भगवान की तस्वीर से बचना चाहें, तो चौकोर डिज़ाइन बनवाकर बीच में “शुभ नवरात्रि” लिखवाएं।

Front Hand Mehndi Design | Latest hand mehndi designs

PunjabKesari

एक हाथ पर पूजा करती महिला और दूसरे हाथ पर गरबा खेलती महिला की तस्वीर वाली मेहंदी भी खास लुक देगी। डांडिया नाइट की झलक दिखाने के लिए सिर्फ गरबा करती महिला का डिज़ाइन भी बेहद आकर्षक लगेगा।

New Easy Simple Mehndi Designs | Back finger mehndi design

PunjabKesari

ज्यादा समय न होने पर महिला की डांडिया झलक के साथ “शुभ नवरात्रि” लिखवाना आसान और यूनिक विकल्प है। भरे-भरे हाथ पसंद करने वाली महिलाओं के लिए एक हथेली पर डांडिया खेलते पुरुष और दूसरी पर महिला का डिज़ाइन बेहद सुंदर रहेगा।

Finger mehndi design easy and beautiful | Full finger mehndi design

PunjabKesari

बिहार में भी इस बार नवरात्रि को लेकर बाजारों और ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी डिज़ाइन की डिमांड बढ़ गई है। पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर जैसे शहरों में महिलाएं पहले से ही अपने लिए खास मेहंदी डिज़ाइन बुक कर रही हैं।

special Mehndi Design | Stylish Finger Mehndi Design

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!