Edited By Nitika, Updated: 04 Sep, 2022 04:46 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए और मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए और मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना है। केंद्र सरकार के खिलाफ एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो सफलता हमें मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाएंगे और विपक्षी दलों के साथ बातचीत होगी। वहीं कांग्रेस की दिल्ली में हुई रैली पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है।
बता दें कि सीएम ने पिछले महीने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। नीतीश की पार्टी जदयू के भीतर चर्चा है कि वह प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में उभर सकते हैं।