बच्चों के विवाद में सनकी पिता की हैवानियत! दोस्त के घर आए शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, मची चीख-पुकार

Edited By Harman, Updated: 11 Feb, 2026 04:58 PM

supaul crime news man beaten to death over children dispute

Bihar crime News : बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। वहीं इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नूनूलाल यादव के पड़ोसी के यहां साधु-संतों के लिए भंडारा...

Bihar crime News : बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। वहीं इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 

पड़ोसी ने मेहमान की पीट-पीटकर कर दी हत्या

पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बुधवार को बताया कि मधेपुरा जिले के मठाही गांव के वाडर् संख्या 4 निवासी सुरेंद्र यादव (52) अपने मित्र सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बैद्यनापुर गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी नूनूलाल यादव के घर मंगलवार को आए हुए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नूनूलाल यादव के पड़ोसी के यहां साधु-संतों के लिए भंडारा चल रहा था। इस बीच रात करीब नौ बजे कुछ बच्चों के बीच झगड़ा होने लगा। सुरेन्द्र यादव ने बच्चों को डांट-डपेटकर उन्हें घर भेज दिया, लेकिन इनमें से एक बच्चे के पिता दिनेश यादव को यह बात को बुरी लगी और उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुरेन्द्र यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर हुए घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!