सुशील ने कांग्रेसियों के आत्मचिंतन को बताया नाटक, कहा- उनमें गांधी परिवार से मुक्ति पाने का साहस नहीं
Edited By Ramanjot, Updated: 14 Mar, 2022 10:17 AM

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा के चुनाव मेें कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद भी कांग्रेसियों में हिम्मत नहीं है कि वे पार्टी को गांधी परिवार से मुक्त करने की आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि एक और राज्य कांग्रेस-मुक्त हो...
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने पांच राज्यों की विधानसभा के चुनाव में हार पर कांग्रेसियों के आत्मचिंतन को नाटक बताया और कहा कि उनमें गांधी परिवार से मुक्ति पाने का साहस नहीं है।
सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा के चुनाव मेें कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद भी कांग्रेसियों में हिम्मत नहीं है कि वे पार्टी को गांधी परिवार से मुक्त करने की आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि एक और राज्य कांग्रेस-मुक्त हो गया और अगले चुनाव में राजस्थान-छत्तीसगढ़ में भी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा।
भाजपा सांसद ने कहा, 'प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में खुद को कांग्रेस का चेहरा बताया था और 'मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे के साथ महिलाओं को भरमाने की कोशिश की थी लेकिन जनता ने उन्हें केवल दो सीटें दीं। इसके बावजूद कांग्रेस के किसी नेता ने महासचिव पद से उनका इस्तीफा नहीं मांगा।' उन्होंने कहा कि घोर परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी कई साल से हार पर आत्मचिंतन का केवल नाटक कर रही है।
सुशील मोदी ने कहा, 'सोनिया गांधी कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष हैं, वर्षों से कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं और राहुल गांधी डीफैक्टो सुप्रीमो की तरह काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने आंतरिक लोकतंत्र और पार्टी बचाने की इच्छा शक्ति तक खो दी है।'
Related Story

Valentine Day 2026: बिहार-झारखंड के इन जगहों पर है पुलिस का कड़ा पहरा, कहीं Couples के मंसूबों पर...

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा समेत ये 5 नेता फिर जा...
VIDEO: 'राहुल गांधी का पूरा खानदान नकली..', Congress पर बरसे Giriraj Singh, प्रियंका खड़गे को भी...

एक हफ्ते में इतना टूटा सोना, चांदी के रेट में भी बंपर गिरावट, एक्सपर्ट्स ने बताया आगे कैसी रह सकती...

"साहब... मार डाला मैंने", प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी; फिर पुलिस के सामने बताई रुह...

किचन के ये 5 जादुई मसाले पिघला देंगे शरीर की जिद्दी चर्बी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वजन घटाने का...

स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की हत्या, घर के पास बदमाशों ने मारी गोली; परिवार में मचा कोहराम

खेतों में काल बन दौड़ रहा था करंट, गेहूं पटवन के दौरान दो किशोरों की मौत; परिवार में मची चीख-पुकार

नीट छात्रा मौत केस: परिवार को दूसरी धमकी, "बेटी गई, बेटा भी मरेगा 2 दिन में" – किचन में फेंका पर्चा

मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किल! कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश, इस दिन आएगा फैसला