घर में खून से लथपथ मिला BJP नेता के भाई का शव...मचा हड़कंप; परिजन बोले- डिप्रेशन में थे, इसलिए...

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jan, 2026 06:00 PM

the blood soaked body of a bjp leader s brother was found in his house

Vaishali Crime News: बिहार के वैशाली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता के भाई का खून से लथपथ शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके...

Vaishali Crime News: बिहार के वैशाली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता के भाई का खून से लथपथ शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

डिप्रेशन में थे राजीव कुमार

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के नवीन सिनेमा रोड की है। मृतक की पहचान दवा कारोबारी राजीव कुमार (53) के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई अजित सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। परिजनों ने बताया कि राजीव कुमार काफी समय से डिप्रेशन में थे। आज जब उनकी पत्नी स्कूल चली गई तब उन्होंने पीछे से खुदकुशी कर ली।

इलाके में मचा हड़कंप

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। राजीव का गला रेता हुआ था और शव खून से लथपथ था। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!