Crime News: बक्सर में जमीनी विवाद को लेकर भिड़े 2 गुटों के लोग, गोली लगने से एक की मौत...चार घायल

Edited By Harman, Updated: 08 Jan, 2026 09:10 AM

two groups clashed over a land dispute in buxar resulting in one person murder

Buxar News: बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना से पूरा इलाका हिल गया। लोगों में भय तथा तनाव का माहौल पैदा हो गया।

Buxar News: बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना से पूरा इलाका हिल गया। लोगों में भय तथा तनाव का माहौल पैदा हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिकरौल थाना क्षेत्र के भाखवां गांव की है। मृतक की पहचान संजय चौबे के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि कन्हैया चौबे और संजय चौबे के परिवार के बीच लंबे समय से 11 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं बुधवार को कन्हैया चौबे धान काटने के लिए खेत पहुंचे तो संजय चौबे भी वहां आ पहुंचे।  संजय चौबे ने पुलिस की निगरानी में फसल काटने की बात कही। तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं गोली लगने से संजय चौबे की जान चली गई जबकि घटना में चार लोग घायल हो गए।

वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात को लेकर बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!