Bihar Politics: "महागठबंधन की कथित एकता स्वार्थ और अवसरवाद की कमजोर नींव पर टिकी", उमेश कुशवाहा का आरोप

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Jun, 2025 12:32 PM

umesh kushwaha s allegation on the grand alliance

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आरोप लगाया है महागठबंधन की तथाकथित एकता दरअसल स्वार्थ और अवसरवाद की कमजोर नींव पर टिकी हुई है। कुशवाहा ने गुरुवार को यहां बयान जारी करते हुए कहा कि...

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आरोप लगाया है महागठबंधन की तथाकथित एकता दरअसल स्वार्थ और अवसरवाद की कमजोर नींव पर टिकी हुई है। कुशवाहा ने गुरुवार को यहां बयान जारी करते हुए कहा कि दिखावटी बैठकों से कोई ठोस परिणाम नहीं निकलने वाला, क्योंकि जनता अब विपक्ष की असलियत को भली-भांति पहचान चुकी है। यह किसी से छिपा नहीं है कि जनहित की बजाय निजी स्वार्थ ही महागठबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लंबे समय तक बिहार की सत्ता संभालने का अवसर मिला, लेकिन राजनीतिक विडंबना यह रही कि दोनों ही दल अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करने से हमेशा बचते रहे, क्योंकि सत्ता में रहते हुए इन्होंने जनता के हितों की चिंता करने के बजाय अपनी तिजोरी भरने में अधिक रुचि दिखाई।  जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की पूरी राजनीति सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने तक सीमित रही है। उनका शासनकाल आज भी जनता के जेहन में भ्रष्टाचार और जंगलराज की कड़वी यादों के रूप में दर्ज है। जिन्होंने बिहार को बदहाल और बीमारू राज्य की पहचान दी, उन्हें जनता दोबारा सत्ता सौंपने की भूल कतई नहीं करने वाली है।        

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का सुशासन और सर्वांगीण विकास का ट्रैक रिकार्ड रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनकल्याण की नीतियों को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत में बदला है। यही कारण है कि प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास आज भी हमारे नेता नीतीश कुमार पर बना हुआ है। ऐसे में विपक्ष द्वारा झूठ और भ्रम का गाल बजाने से उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!