कलयुगी मामा ने रिश्तों को किया तार-तार! नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे आरोपी

Edited By Harman, Updated: 12 Mar, 2026 12:02 PM

vaishali crime news mama raped minor niece

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। यहाँ एक कलयुगी मामा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को गंभीर हालत में...

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। यहाँ एक कलयुगी मामा ने रिश्तों को तार-तार करते अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी मामा स्कूल पहुँच गया और बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्ची के मना करने पर वह घर लौट आया। शाम को जब मासूम स्कूल से लौटी, तो आरोपी ने उसे पानी लेकर घर के पीछे आने को कहा। जैसे ही बच्ची वहां पहुँची, आरोपी मामा ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

पीड़िता के जन्म के महज 20 दिन बाद ही उसकी मां का साया सिर से उठ गया था। पिता ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद नानी ने ही उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। वह अपनी नानी के घर रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।

गंभीर स्थिति में बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!