होली पर खूनी खेल…दोस्तों ने पहले खिलाया-पिलाया, फिर सीने में उतार दी गोली; डेढ़ घंटे तक लाश के पास बैठे रहे कातिल

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Mar, 2026 10:20 AM

young man murdered at holi party friends called him from home and shot him

होली पार्टी के दौरान दोस्तों ने सूरज साह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक दो दिन पहले ही कोलकाता से घर आया था। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद दोस्त चंद्रशेखर ने उसे गोली मार दी और करीब डेढ़ घंटे तक मामले को छिपाए रखा।

Muzaffarpur News: रंगों के त्योहार होली की खुशियां मुजफ्फरपुर में उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव (वार्ड संख्या-3) की है, जहां सोमवार देर शाम एक बगीचे में चल रही पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने ही सूरज साह (पिता: संतलाल साह) के सीने में गोली उतार दी। मृतक महज दो दिन पहले ही कोलकाता से अपने घर आया था। 

पार्टी के बहाने बुलाकर रची गई साजिश 

मृतक के छोटे भाई सुजीत कुमार के अनुसार, गांव के ही दो युवक- सूरज और चंद्रशेखर सोमवार शाम को उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। गांव के बाहर एक बगीचे में शराब और कबाब की पार्टी चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और चंद्रशेखर ने पिस्तौल निकालकर सूरज पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सूरज लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। 

डेढ़ घंटे तक छिपाई गई वारदात, धमकी भरा फोन 

हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात के बाद करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर मौजूद लोग मामले को दबाने की कोशिश करते रहे। जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो मुख्य आरोपी चंद्रशेखर ने मृतक के परिजनों को फोन कर गुमराह करने की कोशिश की। उसने फोन पर कहा, "तुम्हारे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया है, बाहर किसी को जानकारी मत देना।" हालांकि, जब ग्रामीण बगीचे में पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। आनन-फानन में सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में जारी युद्ध के बीच भारतीय युवक की दुबई में मौत, शव देखने को तरस रहे परिजन

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 

सूरज साह कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और होली मनाने के लिए दो दिन पहले ही अपने गांव आया था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- पुलिस को देख भाग रहे थे 3 संदिग्ध, घेराबंदी कर दबोचे गए... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

पुलिस की कार्रवाई और एसएसपी का बयान 

सूचना मिलते ही बोचहां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पार्टी में शामिल सभी युवकों की पहचान की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!