रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 स्कूली छात्राओं की मौत, अन्य 1 घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Aug, 2022 10:56 AM

3 schoolgirls killed in road accident on ranchi jamshedpur national road

पुलिस ने बताया कि रांची से जमशेदपुर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से तीन छात्राओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को इलाज के लिए ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया...

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय मार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के निकट मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन स्कूली छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि रांची से जमशेदपुर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से तीन छात्राओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को इलाज के लिए ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृत छात्राएं बुंडू के भास्कर सरस्वती शिशु मंदिर सूर्य मंदिर परिसर अध्ययनरत थीं।

इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने जाम हटवाया। सड़क दुर्घटना में जिन छात्राओं की मौत हुई है उनकी पहचान बुंडू की रीमा कुमारी (कक्षा 8), जोशना कुमारी (कक्षा 6) एवं ज्योति कुमारी (कक्षा 7) के रूप में की गई है जबकि सरायकेला की प्रिया कुमारी महतो (कक्षा 7) गंभीर रूप से घायल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!