Bokaro News: बोकारो का कुख्यात ठग पंकज त्रिपाठी गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

Edited By Khushi, Updated: 08 Jan, 2026 06:16 PM

bokaro s notorious conman pankaj tripathi arrested accused of multi crore fraud

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना पुलिस ने बोकारो के कुख्यात ठग पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे ठग पंकज कुमार त्रिपाठी...

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना पुलिस ने बोकारो के कुख्यात ठग पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे ठग पंकज कुमार त्रिपाठी रिटायर्ड शिक्षक अभय सिंह से 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले इस आरोपी पर पीड़ित ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पीड़ित अभय सिंह ने बताया कि विगत 2010 में पंकज ने व्यवसायिक उपयोग के नाम पर उनसे 21 लाख रुपये लिए थे। लौटाने में टालमटोल करने पर 2011 में कोर्ट में समझौता हुआ, जिसमें साढ़े आठ लाख का चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने आरोपी को मूल राशि समेत ब्याज लौटाने का आदेश दिया, लेकिन पंकज ने जिला कोर्ट से हाईकोर्ट तक अपील की।

अंतत: फर्जी दस्तावेज बनाकर 15 लाख लौटा दिए जाने का झूठ फैलाया, जिसके बाद पीड़ित ने फिर मुकदमा दर्ज कराई। बीएस सिटी थाना प्रभारी जितेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पंकज लंबे समय से गठजोड़ कर बच रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!