Municipal Election: नगर निकाय चुनाव में विलंब, विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Edited By Khushi, Updated: 07 Jan, 2026 06:50 PM

delay in municipal election bjp workers take to the streets in protest

Municipal Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) का चुनाव कराने में हो रही देरी के विरोध में पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बुधवार को राज्य के कई स्थानों पर धरना दिया।

Municipal Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) का चुनाव कराने में हो रही देरी के विरोध में पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बुधवार को राज्य के कई स्थानों पर धरना दिया। उन्होंने नगर निकाय चुनावों में मतपत्रों के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के इस्तेमाल की भी मांग की।

"नगर निकायों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नौकरशाही..."
पार्टी कार्यकर्ता रांची नगर निगम कार्यालय के पास एकत्र हुए और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मरांडी ने आरोप लगाया, ‘‘हेमंत सोरेन सरकार नगर निगम चुनावों में देरी करके नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है... नगर निकायों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नौकरशाही का इस्तेमाल किया जा रहा है।'' उन्होंने दावा किया कि धनबाद, चास और कई अन्य यूएलबी में चुनाव 2020 से लंबित हैं।

"झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में धरने आयोजित किए गए"
मरांडी ने कहा कि रांची में यह अप्रैल 2023 से लंबित है। मरांडी ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि सरकार ईवीएम के माध्यम से जल्द से जल्द नगर निगम चुनाव कराए।'' मरंडी ने बताया कि झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में धरने आयोजित किए गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!