Hazaribagh News: झारखंड में मादक पदार्थ और अवैध विदेशी शराब बरामद, 12 लोग गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2026 12:19 PM

drugs and illegal foreign liquor seized in jharkhand 12 people arrested

Hazaribagh News: झारखंड के रांची और हजारीबाग जिलों में अलग-अलग अभियानों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, अवैध विदेशी शराब, हथियार और नकदी जब्त की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Hazaribagh News: झारखंड के रांची और हजारीबाग जिलों में अलग-अलग अभियानों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, अवैध विदेशी शराब, हथियार और नकदी जब्त की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकॉर्ड है
अधिकारियों ने बताया कि रांची में सूचना मिलने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को उनके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, 40,000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। रांची (शहर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रातू रोड पर एक अस्पताल के पास स्थित घर से की गईं। आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकॉर्ड है। हजारीबाग जिले में अलग-अलग मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई।

शराब की यह खेप बिहार ले जाई जा रही थी
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कोराह पुलिस थाना क्षेत्र के नागवा हवाई पट्टी के पास मादक पदार्थों के लेन-देन की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एक अन्य मामले में पुलिस ने एक वैन चालक को गिरफ्तार किया और बोधा जंगल क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब के 60 बक्से जब्त किए। एसपी ने बताया कि शराब की यह खेप बिहार ले जाई जा रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!