नौकरी पूर्व की परीक्षाओं में हिंदी को भाषाओं की सूची में किया जाएगा शामिल: झारखंड सरकार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 May, 2022 11:24 AM

hindi will be included in the list of languages in pre job examinations

उच्चतम न्यायालय के वकील मुकुल रोहतगी ने राज्य की ओर से दलील देते हुए कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हिंदी को विषयों की सूची में शामिल किया जाएगा। अदालत ने सरकार को मामले में एक समग्र और विस्तृत जवाबी हलफनामा...

 

रांचीः झारखंड राज्य सरकार ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह रोजगार पूर्व कुछ परीक्षाओं में हिंदी को एक भाषा के रूप में शामिल करने को तैयार है।

उच्चतम न्यायालय के वकील मुकुल रोहतगी ने राज्य की ओर से दलील देते हुए कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हिंदी को विषयों की सूची में शामिल किया जाएगा। अदालत ने सरकार को मामले में एक समग्र और विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया।

मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। एक छात्र रमेश हंसदा ने जेएसएससी द्वारा प्रस्तावित भाषा के पेपर में अंग्रेजी और हिंदी को विषय के रूप में हटाने को चुनौती दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!