विस चुनाव से पहले Jharkhand में हो सकता है खेला! सरयू राय ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Edited By Khushi, Updated: 14 Jul, 2024 05:34 PM

may be played in jharkhand before vis elections saryu rai

सरयू राय ने बीते शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद साफ हो गया है कि झारखंड में सरयू राय की पार्टी भाजमो और जदयू साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

रांची: सरयू राय ने बीते शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद साफ हो गया है कि झारखंड में सरयू राय की पार्टी भाजमो और जदयू साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इस मुलाकात की तस्वीर सरयू राय ने 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा कि पटना मुख्यमंत्री निवास में सीएम नीतीश कुमार के साथ भेंट हुई। झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में हमारी संभावित भूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई। साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जद(यु) नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा। वहीं, इस तस्वीर ने झारखंड के सियासी गलियारों में कई तरह के सवाल छोड़ दिए हैं। पहला सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़कर झारखंड में विधानसभा चुनाव सरयू राय के भारतीय जनता मोर्चा के साथ मिलकर लड़ेंगे या फिर बीजेपी-जेडीयू-बीजेएम मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

सरयू राय पटना जाने के पहले रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मिल चुके हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात के कई मायने राजनीतिक गलियारों में निकाले जा रहे हैं। सरयू राय ने जब जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था तब हेमंत सोरेन ने उनका समर्थन किया था। इधर दुमका चुनाव के दौरान सरयू राय ने भी झामुमो के पक्ष में लोकसभा में चुनाव प्रचार कर उधार को चुकता कर दिया था।

बता दें कि सरयू राय पहले बीजेपी में थे, लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने पूर्व सीएम रघुबर दास के जमशेदपुर पूर्व सीट से हरा दिया था। सरयू राय ने तब निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!