रामगढ़ में सांप के साथ खेलना युवक को पड़ा भारी, डसने से मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Aug, 2021 05:48 PM

playing with snakes in ramgarh the young man suffered heavy died due to sting

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के ब्याग गांव निवासी दाहो गंझू एक सांप को पकड़ कर उसके साथ खेल रहा था तभी विषैले जीव ने उसे डस लिया। इसके बाद क्रोधित युवक ने सांप को मार दिया और मरे हुए जीव को लेकर गांव के लोगों के बीच जाकर...

 

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के ब्याग गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के ब्याग गांव निवासी दाहो गंझू एक सांप को पकड़ कर उसके साथ खेल रहा था तभी विषैले जीव ने उसे डस लिया।

इसके बाद क्रोधित युवक ने सांप को मार दिया और मरे हुए जीव को लेकर गांव के लोगों के बीच जाकर कहानियां बनाने लगा। बीच-बीच में दाहो खुद को कुछ नहीं होगा का दिलासा भी देता रहा। इधर, गांव वाले वीडियो बनाते रहे।

सूत्रों ने बताया कि सांप के विष के कारण कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ के बावजूद किसी ने भी दाहो को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!