Jharkhand Mausam Alert: झारखंड के गुमला में 0.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अगले 24 घंटे सावधान रहे लोग

Edited By Khushi, Updated: 15 Jan, 2026 04:09 PM

the temperature in gumla jharkhand has dropped to 0 8 degrees celsius people

Jharkhand Mausam Alert: झारखंड में शीतलहर को लेकर 13 जिलों में जारी अलर्ट के बीच, गुमला जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग,...

Jharkhand Mausam Alert: झारखंड में शीतलहर को लेकर 13 जिलों में जारी अलर्ट के बीच, गुमला जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक ठंड को लेकर 'येलो' अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया गया है।

सरायकेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को गुमला 0.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके बाद खूंटी में 2.7 डिग्री और डाल्टनगंज में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, बोकारो और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.9 और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य की राजधानी रांची में 9 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के निचले क्षोभ मंडलीय स्तर में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रांची प्रशासन ने लोगों से ठंड से सावधानी बरतने का आग्रह किया
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी भी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।" इस बीच, रांची प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर लोगों से ठंड से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक बयान में कहा, "ऐसी स्थिति में ठंड के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचाना बेहद जरूरी है।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!