Simdega News: सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने आया छात्र नदी में डूबा; तलाश जारी

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2026 11:21 AM

tragic accident in simdega student on a picnic drowns in river search underway

Simdega News: सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड स्थित दानगद्दी पर्यटन स्थल पर पिकनिक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल, ठेठईटांगर के आठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक कुमार सिंह के लापता होने की सूचना है।

Simdega News: सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड स्थित दानगद्दी पर्यटन स्थल पर पिकनिक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल, ठेठईटांगर के आठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक कुमार सिंह के लापता होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने स्कूल के दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने दानगद्दी आया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद से छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने नदी और आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था।

घटना की सूचना पर ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया है। प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम आज सिमडेगा पहुंचेगी, जिसके बाद नदी में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर छात्र की तलाश की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!